शंकराचार्य बोले-हिंदू राष्ट्र बनेगा भारत, शास्त्रों के अनुसार मंत्रिमंडल होगा:कवर्धा में कहा- इसमें 4 ब्राह्मण, 8 क्षत्रिय, 21 वैश्य और 3 शूद्र होंगे

कवर्धा में पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जिसकी कमान शास्त्रों में वर्णित अनुसार मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रिमंडल में 4 शिक्षाविद ब्राह्मण, 8 क्षत्रिय, 21 कृषि गोरक्ष और वाणिज्य को क्रियान्वित करने वाले अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ वैश्य शामिल होंगे। साथ ही 3 शूद्र भी होंगे, जिन पर कुटीर उद्योगों के संचालन की जिम्मेदारी दी होगी। वहीं एक सूत सांस्कृतिक मंत्री के रूप में होते थे। यह राजतंत्र कहलाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा बटोगे तो कटोगे के नारे पर कहा कि योगी और मोदी दोनों एक जैसे हैं। दोनों की मिलीभगत है। राजनेताओं का स्तर गिर गया शंकराचार्य 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा के प्रवास पर है। जहां उन्होंने गुरुवार को यूनियन चौक स्थित संगोष्ठी स्थल में पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने आगे कहा कि विश्व में 204 देश हैं, राजनेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि वह देशी-विदेशी कंपनियों को ठेका देते हैं। देश विदेश की 13 कंपनियां विश्व के देशों का संचालन कर रही हैं। यह राजनेताओं की दुर्बलता है। राजनीति का अर्थ दंड नीति, अर्थनीति, छात्र धर्म भी है। उन्माद पूर्ण शासन करने का नाम राजनीति नहीं है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी कटाक्ष किया। कहा कि कूटनीति के पांच भेद का वर्णन शास्त्रों में किया गया है। जिनमें नमन, मिलन, दमन, अंकन और अनुगमन शामिल है। यह कूटनीति के पांच प्रकार है। जैसे मोदी वैसे योगी, दोनों की मिलीभगत बटोगे तो कटोगे के सवाल पर शंकराचार्य ने मोदी और योगी पर तंज कसते हुए जवाब दिया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बटोगे कटोगे और नरेंद्र मोदी जी कहते हैं सबका साथ सबका विकास। एक हिन्दू का पक्षधर हो जाता है ताकि हिन्दुओं का वोट ना कटे और दूसरा उदारता का सबका साथ सबका विकास। दोनों की मिलीभगत है। जैसे मोदी वैसे योगी। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने हिन्दू राष्ट्र पर कहा कि जब हम पूरी में अपने कमरे में गए तो वहां एक दीवाल पर मां भगवती का एक रूप है और जैसे ही हमने देखा तो हमारे मुख ने तीन बार हिन्दू राष्ट्र,हिन्दू राष्ट्र,हिन्दू राष्ट्र शब्द निकल गए और जब मां भगवती ने बुलवाया है तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। 12 फरवरी को बीत चुका महाकुंभ शंकराचार्य जी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि हर बारह वर्ष में कुंभ होता है। यह जो 144 वर्ष बाद महाकुंभ आया हुआ था वह बीते दिनों 12 फरवरी को बीत चुका है। सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं सनातन बोर्ड कि मांग को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि सनातन बोर्ड कि क्या आवश्यकता है। यह व्यवस्था तो सनातन धर्म में ईस्वी से चले आ रही है। ऋग्वेद,यजुर्वेद,सामवेद,अथर्ववेद से सम्बद्ध चार शंकराचार्य होते हैं जो ना किसी भाजपा,कांग्रेस के थोड़ी होते हैं। हम किसी दूसरे कि तुलना थोड़ी करनी है। हमे आवश्यकता नहीं है सनातन बोर्ड की। सरदार पटेल मैदान में धर्म सभा आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को शंकराचार्य 11:30 बजे यूनियन चौक में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी पर धर्म अध्यात्म और राष्ट्र के संबंध में श्रद्धालुओं की विविध जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। पादुकापूजन और दीक्षा का भी कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से सरदार पटेल मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *