लुधियाना हैबोवाल में झड़प:सैर कर रहे पड़ोसियों पर हमला,जमकर चले लात-घूंसे नशा बेचने का आरोप

लुधियाना हैबोवाल इलाके के महा शक्ति गुड्डी माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित एक घर इन दिनों पूरे मोहल्ले के लिए सिरदर्द बन चुका है। सोमवार को यह विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब घर के बाहर सैर कर रहे पड़ोसियों पर कथित नशा तस्करों के परिवार ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी बेरहमी से पीटा गया। अब पूरे मोहल्ले ने लामबंद होकर ऐलान कर दिया है या तो नशा बंद करो या घर खाली करो। पीड़ित पड़ोसियों ने बताया कि उक्त घर में नशे का अवैध कारोबार सरेआम चलता है जिससे मोहल्ले का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। आज हद तब हो गई जब घर के बाहर टहल रहे लोगों पर आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब अन्य मोहल्ला निवासी बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मोहल्ले वालों के गंभीर आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और दिन-रात नशा बेचा जाता है। पड़ोसियों ने बताया कि पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत दी गई लेकिन हर बार दबाव बनाकर या मिन्नतें करके राजीनामा कर लिया जाता है।विरोध करने पर आरोपी परिवार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है।हम अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं। नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और आज तो इन्होंने सरेआम मारपीट की है। अब राजीनामा नहीं कार्रवाई चाहिए। एक त्रस्त पड़ोसी इलाका निवासियों की मांग: घर खाली कराए प्रशासन गुस्साए लोगों ने साफ कहा है कि इस घर के कारण पूरी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। मोहल्ले की सामूहिक मांग है कि पुलिस इस घर में चल रहे नशे के नेटवर्क को तुरंत ध्वस्त करे। अगर अवैध गतिविधियां बंद नहीं होतीं तो इस परिवार को मोहल्ले से बाहर निकाला जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *