नरवाई जलाने पर होगी सख्ती, हार्वेस्टर में एसएमएस जरूरी

भास्कर संवाददाता | रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने टीएल बैठक में नरवाई जलाने पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अब हर हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। एसडीएम और तहसीलदार इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार रहेंगे। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिविरों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति तय करने को कहा। सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर जल्द निराकरण के निर्देश दिए। अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई गई। अभियान के तहत जिले में लगे शिविरों में कई योजनाओं के आवेदन आए। आयुष्मान भारत योजना के 9775 में से 8969 आवेदन निपटाए गए। किसान क्रेडिट कार्ड के 5356 में से 3339, पीएम स्वनिधि योजना के 4371 में से 3883, वृद्धावस्था पेंशन के 1945 में से 1182 आवेदन निपटे। जाति प्रमाण-पत्र के 2600 से अधिक में से 1415, पीएम किसान सम्मान निधि के 890 में से 298, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 578 में से 277 आवेदन निपटाए गए। समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 385 में से 267, राष्ट्रीय इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 375 में से 212, राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन के 346 में से 284 आवेदन का निराकरण हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *