आगरा में गर्मी का अहसास, तापमान 27 डिग्री:धूप निकलने से मौसम बदला, 15 फरवरी तक रहेगा साफ और सुहाना

आगरा में मौसम सामान्य होता जा रहा है। ठंड से काफी राहत है। मंगलवार सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल भी इन दिनों लगभग ऐसा ही मौसम था अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 9 फरवरी को इस साल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले साल 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। देखें 3 सालों में 9 फरवरी को तापमान की स्थिति… मंगलवार को मौसम का हाल मंगलवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। ठंड और कोहरे दोनों से राहत है। सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 फरवरी को अधिकतम तापमान जहां 27.1 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 8 फरवरी को 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ये 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस था। फरवरी में अब तक सबसे ठंडा दिन 3 फरवरी को रहा था। इस दिन अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सबसे ठंडी रात 5 फरवरी को रही थी। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। कोहरे से राहत रहेगी। 15 फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। इस बीच तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *