इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। 11 केवी फीडर होगा प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता ने बताया कि 11 के.वी, हॉस्टल फीडर क्षेत्र के महेशपुरम, लक्ष्मीपुरा रोड, के.आर.पुरम, अलास्का होटल, छात्रावास, भारद्वाज कॉलोनी, विश्नोई बाड़, हजारी खेड़ा रोड़, देमंड बावजी रोड, पुर बाईपास के आस पास का एरिया। 3 घंटे का पावरकट श्री राम कॉलोनी,ग्यारस माता मंदिर के आस पास का क्षेत्र, चम्बल पंप हाउस के आस पास के क्षेत्र में 10 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


