बालोद| गोटूलमुंडा वन बेरियर से महामाया तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में कठिनाई हो रही है। महामाया माइंस सड़क से लगभग 19 किमी की दूरी पर स्थित है, 55 से रोजाना आयरन ओर लेकर गुजरते हैं। इन भारी वाहनों के चलने से सड़क पर दबाव पड़ रहा है। इस मार्ग से आयरन ओर की ढुलाई राजहरा बंकर तक की जाती है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। -नीलांबर कोमरे, बालोद


