कुंभ कल्प के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ली प्रसादी

भास्कर न्यूज | राजिम राजिम कुंभ मेला 2026 के पावन अवसर पर राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुंभ मेला में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भोग भंडारा में प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह आयोजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू एवं प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के मार्गदर्शन में तथा आयोजन समिति के संरक्षक मेहतरु राम साहू द्वारा अपने पूर्वजों के नाम से संपन्न कराया गया। भोग भंडारा के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि मेहतरु राम साहू सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भोग भंडारा का विधिवत प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर मेहतरु राम साहू ने कहा कि राजिम कुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी विवेक शर्मा ने कहा कि त्रिवेणी संगम राजिम में भोग भंडारा करना एक महान धर्मार्थ कार्य है। राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य प्रशंसनीय है और इसमें सभी समाज के लोगों को सहभागिता निभानी चाहिए। आज के भोग भंडारा में सहयोग देने वालों में शिक्षक विवेक शर्मा, सुजाता शर्मा, परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, ग्रामीण साहू समाज तरी के अध्यक्ष दौलत राम साहू, जामगांव परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गंगाराम साहू, जनपद पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, समाजसेवी राघवेंद्र साहू, पत्रकार ईश्वर साहू सहित अनेक समाजसेवियों ने आर्थिक व सेवा सहयोग किया। भोग भंडारा में आए अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष लाला साहू, परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के अध्यक्ष पारसमणी साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, मंदिर समिति उपाध्यक्ष नूतन साहू, संगठन मंत्री डिगेश्वर साहू, बलराम साहू, डॉ. ओंकार साहू एवं कोषाध्यक्ष भोले साहू द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *