विजेता और अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ियों का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शतरंज संघ सरगुजा ने रविवार को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय शतरंज भवन में किया गया। प्रतियोगिता में 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांच देखने को मिला। कई नन्हें खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को मात देकर ये संकेत दिया कि आने वाले समय में सरगुजा फिर शतरंज में अपनी विशेष पहचान बनाने को तैयार है। शतरंज संघ ने स्मृति चिन्ह देकर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार मंडल और शेष रतन जायसवाल ने निभाई। इस अवसर वर्ष 2025 में सरगुजा के अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शतरंज संघ ने शतरंज सेट और मेडल देकर सम्मानित किया। ये रहे विजेता खिलाड़ी ओपन वर्ग में गौरव साहू विजेता, हिमानिश तिर्की उप विजेता, यश कुमार गुप्ता तृतीय। 15 वर्ष आयु वर्ग में सानिध्य गुप्ता विजेता, प्रदीप्ता पाण्डेय उप विजेता, देव अग्रवाल तृतीय। 13 वर्ष आयु वर्ग अंशुमन सहाय विजेता, निशांत कुमार सिंह उप विजेता, सुजल कुमार गुप्ता तृतीय। 11वर्ष आयु वर्ग में आर्यन राज डांगरे विजेता, आरव पाण्डेय उप विजेता, निखिल राज सिंह तृतीय। 9 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत राज डांगरे विजेता, प्रज्वल पाण्डेय उप विजेता, नायशधा केशरवानी तृतीय। महिला वर्ग में ओनिका राही विजेता, अनिता विश्वकर्मा उप विजेता, राखी तीसरे स्थान पर रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *