फोन-पे से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त, मोबाइल, सिम जब्त:बालोतरा में तस्करी व आर्म्स एक्ट की अलग-अलग कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा जिले की पुलिस ने अवैध मादक-पदार्थो की तस्करी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विषभंजन के अलग-अलग थानों में कार्रवाई की गई। थाना जसोल, गिड़ा, पचपदरा, कल्याणुर और मंडली पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जसोल पुलिस ने 1 पिस्तौल मय 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी रमेश ने बताया- अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए जा रहे चुन्नीलाल पुत्र हरचंदराम निवासी बाटाडू पीएस नागाणा को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान बाइक के साइड बैग में रखा 548 ग्राम निर्मित अफीम, 44 ग्राम अफीम का दूध, पिस्टल की एक मैगजीन मय 4 जिंदा कारतूस, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। डोडा-पोस्त किए जब्त मंडली पुलिस ने देरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने निगरानी रखी गई। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंंग का प्लास्टिक का कट्‌टा लिए खड़ा दिखाई दिया। टीम को देखकर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। इस पर पीछा कर आरोपी सोहनलाल पुत्र देवाराम निवासी सायबनगर डोली कल्ला को दस्तयाब कर 5.490 किलो अवैध डोडा -पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फोन-पे के जरिए मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त, मोबाइल व सिम कार्ड जब्त गिड़ा थाना पुलिस ने पचपदरा थाने सूचना पर आरोपी मालाराम पुत्र लिखमाराम निवासी दूदवा लाच्छार की रहवासी ढाणी में दबिश दी गई। तलाशी में ढाणी के पास बने बाड़े में छुपाकर रखे 329 ग्राम अफीम का दूध और 252 ग्राम निर्मित अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से 70 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से आरोपी रेखाराम पुत्र तुलसाराम निवासी गोदारों की ढाणी के बैक खाते में मिली की गई थी। साथ ही रेखाराम वांटेड आरोपी खुमाराम उर्फ जेडी उर्फ जसराज को शरण देना भी पाया गया। राशि के लेन-देन में उपयोग मोबाइल फोन और सिम कार्डो जब्त किया है। रिफाइनरी के पास सर्च ऑपरेशन कल्याणपुर पुलिस ने ग्वालानाडा में आरोपी वोराराम पुत्र सुमेरराम निवासी ग्वालनाडा के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान 8.6 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह पचपदरा पुलिस ने रिफाइनरी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में अभियान चलाया। इस दौरान टीम बाईपास रोड पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी मलकीतसिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक की पुड़िया में रखी 7.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। वहीं आरोपी गुरजंटसिंह के पास स्मैक पीने में प्रयुक्त पन्नी तथा दस रुपए का काला पड़ा हुआ नोट बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *