रस्सी का फंदा बना दिव्यांग युवक ने लगाई फांसी:ट्रेन की चपेट में आने से कट चुके थे दोनों हाथ, एक साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक ने गुरुवार देर रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 3 महीने पहले ट्रेन की चपेट में आने से उसके एक हाथ का पंजा और दूसरे हाथ की उंगलियां कट चुकी थीं। एक साल पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जीतू सूर्यवंशी पुत्र राम सिंह सूर्यवंशी (34) बंजारी कोलार में रहता था। भाई ने बताया कि तीन महीने पहले जीतू ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस हादसे में उसके एक हाथ का करीब आधे से ज्यादा पंजा तथा दूसरे हाथ की उंगलियां कट गई थीं। हादसे के बाद से ही वह बेरोजगार हो चुका था। इससे पहले वह प्राइवेट ड्राइवरी करता था। एक साह पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। तब से ही वह डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी के साथ शराब अधिक पीने लगा। शराब के नशे में ही ट्रेन की चपेट में आया था। दो मासूम बच्चों का पिता था जीतू के दो मासूम बच्चे डेढ़ साल का शिवा और 6 साल की रोली है। पत्नी की मौत के बाद वह अकेला ही बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। आए दिन पत्नी की याद में जान देने की बातें करता था। परिजनों ने उसे पहले भी कई बार समझाया लेकिन गुरुवार की रात उसने घर में शेड के पाइप पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *