एग्रीकल्चर वेस्ट (पराली) को जलाने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों को समझाइश दे रही है। साथ ही इससे होने वाले पर्यावरण को नुकसान की भी जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद लगातार पराली जलाई जा रही है। ऐसे में अब कुछ स्थानों पर एग्रीकल्चर वेस्ट के सही निष्पादन और उपयोग को लेकर भी काम किया जा रहा है। इंदौर में एग्रीकल्चर वेस्ट से कई उपयोगी चीजें तैयार की जा रही है। इससे किसानों को भी काफी लाभ मिल रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को इंदौर की ऐसी कुछ यूनिट्स का दौरा किया। साथ ही यहां तैयार की जा रही उपयोगी चीजों की भी जानकारी ली। उन्होंने इस काम की काफी सराहना भी की है। उनका कहना है की इस तरह के काम से पर्यावरण को बचाने में काफी मदद मिल रही है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक जल्द ही रिलायंस ग्रुप भी इंदौर में अपनी एक यूनिट स्थापित करेगा। इसमें एग्रीकल्चर वेस्ट से बायो ईधन बनाया जाएगा। इस तरह के प्रोजेक्ट स्थापित करने होगा ताकि किसान पराली न जलाएं और पर्यावरण को भी बचाने में मदद मिल सके।


