भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पीजी में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, जब वह सुबह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसे बुलाने के लिए पहुंचे। जवाब नहीं मिला तो तोड़ा दरवाजा
छात्राओं के मुताबिक, रोशनी को कई बार आवाज दी, फोन कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली। पास में मिली संदिग्ध बोतल
स्टूडेंट्स ने बताया कि रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी, जिससे स्थिति और गंभीर लगने लगी। तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आलीराजपुर की रहने वाली थी, बीते सप्ताह लौटी थी भोपाल
रोशनी ने 4 महीने पहले अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह आलीराजपुर की रहने वाली थी। साथी छात्रों ने बताया कि वह बीते सप्ताह ही घर से लौटकर भोपाल आई थी। वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थी। पढ़ाई को लेकर टेंशन में थी छात्रा- डीन
गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि छात्रा तीन दिन पहले ही घर से लौटी थी। छात्रा के मोबाइल में परिजनों को भेजे गए मैसेज से पता चला है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मेहनत करने के बावजूद ठीक से समझ नहीं पा रही थी। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया फिलहाल रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के मसूरी क्षेत्र स्थित मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। घटना को लेकर कोहेफिजा पुलिस जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। …………………………. यह खबर भी पढ़ें… MBBS छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड: भोपाल में गर्लफ्रेंड से मिलकर लौटा था; 3 महीने से कर रही थी इग्नोर, डिप्रेशन में था भोपाल के कोलार इलाके में स्थित प्रीमियम टावर कॉलोनी में एमबीबीएस छात्र ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले तीन महीनों से अपनी महिला मित्र द्वारा अनदेखा किए जाने से मानसिक तनाव में था। पढ़ें पूरी खबर…


