डीग में पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत जिलेभर में 80 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 165 ठिकानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया। एसपी मीणा ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसके लिए 32 टीमें गठित की गईं, जिनमें एडिशनल एसपी से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के कुल 152 पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए 80 अपराधियों में से 28 के खिलाफ असामाजिक गतिविधियों के कारण 170 BNS के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा विभिन्न मुकदमों में वांछित 10 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। शेष 42 अपराधियों को अवैध शराब, हथियार, अवैध खनन, लोकल एवं स्पेशल एक्ट और स्थाई वारंटी के मामलों में पकड़ा गया। यह एक दिवसीय विशेष अभियान भरतपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया था।


