अब RUHS में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी OPD:15 फरवरी से शुरू,किडनी, हार्ट और न्यूरो रोगों का मिलेगा इलाज; SMS कॉलेज से आएंगे डॉक्टर्स

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) के अधीन RUHS अस्पताल में डॉक्टर दीपक माहेश्वरी को कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद सुविधाओं का विस्तार तेजी से शुरू हो गया है। डॉ. माहेश्वरी ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। अब इन बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये ओपीडी सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए हमने एसएमएस के हर डिपार्टमेंट (जैसे नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, CTVS, एंडोक्राइनोलॉजी आदि) से एक-एक यूनिट की ओपीडी RUHS में हर हफ्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह नई सुविधा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों मरीजों को फायदा पहुंचेगा। ओपीडी का शेड्यूल: जानिए कब-कब मिलेंगे स्पेशलिस्ट सोमवार: रीनल क्लीनिक – नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी के डॉक्टर किडनी और पेशाब संबंधी समस्याएं संभालेंगे। मंगलवार: कार्डिक क्लीनिक – कार्डियोलॉजी और CTVS के एक्सपर्ट हृदय रोगों का इलाज करेंगे। बुधवार: नर्व क्लीनिक – न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के डॉक्टर बैठेगें। दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों पर फोकस। गुरुवार: हार्मोन क्लीनिक – एंडोक्राइनोलॉजी और मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉक्टर बैठेंगे। जो हार्मोन इम्बैलेंस का समाधान देंगे। शुक्रवार: पेन क्लीनिक – PMR और पेलेटिव मेडिसिन के डॉक्टर रहेंगे। हर माह के पहले और दूसरे शनिवार को इम्यूनोलॉजी क्लीनिक चलेगी, तीसरे और चौथे शनिवार को हिमेटोलॉजी क्लीनिक चलेगी। इसमें ब्लड से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स बैठेंगे। — ये खबर भी पढ़ें दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट बनने को तैयार SMS:10 हजार बेड, हेलीपैड, कैफेटेरिया और हर बीमारी का इलाज होगा जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज दुनिया में सबसे ज्यादा बेड क्षमता वाला मेडिकल संस्थान बनने को तैयार है। एसएमएस से संबद्ध अस्पतालों में 7 प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासन का दावा है कि इन प्रोजेक्ट पूरे होते ही SMS और इससे संबद्ध अस्पतालों की कुल बेड क्षमता करीब 9500 हो जाएगी। ये विश्व के किसी भी मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *