सारंगढ़ रेत माफिया ने युवक को मारी गोली…मौत:बेकरी में काम करता था; दुकान के सामने प्लास्टिक जलाने पर मार डाला

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने मुखलाल मांझी (39) के सीने में गोली मार दी। युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत (35) अभी भी फरार है।पुलिस ने मौके से एक कार और मैगजीन बरामद किया है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत के खिलाफ सिंघनपुर के ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन को लेकर 3 महीने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी बताया था कि वह बंदूक की नोक पर ग्रामीणों को धमकाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखा था। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना की सूचना मिलते ही CCTV फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 1 मैगजीन, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया गया। एएसपी निमिषा पाण्डेय ने कहा कि बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी वजह से कृष्णा राजपूत ने बेकरी में काम करने वाले युवक को गोली मार दी। मृतक बिहार का रहने वाला है। जो यहां मजदूरी के लिए आया था। एएसपी ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। …………………………………. छत्तीसगढ़ में फायरिंग ये खबर भी पढ़ें… रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग: दो लोगों ने चलाई गोली, गले में धंसी बुलेट; भाई से मिलने आया था रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर आदतन बदमाश पर सोमवार दोपहर को गोली चल गई। शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *