सीहोर के 22 मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी:1257 बूथ अध्यक्षों से मंडल स्तर पर हुआ विचार विमर्श, तीन-तीन नाम दिए

भाजपा के संगठन पर्व अंतर्गत सीहोर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मंडल स्तर पर संगठन द्वारा भेजे गये पर्यवेक्षक ने रायशुमारी की। सभी मंडल प्रभारियों ने बूथ अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपनी पसंद के तीन-तीन नाम एक पत्रक के माध्यम से प्राप्त किए। पत्रकों को बंद लिफाफे में सील बंद कर जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे जाएंगे। जिले के सभी 22 मंडलों में बुधवार को विचार विमर्श के साथ रायशुमारी हुई। सीहोर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की जिले के 22 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई। रायशुमारी के लिए प्रत्येक मंडल में मंडल प्रवेक्षकों की नियुक्ति की गई। सभी मंडल पर्यवेक्षक आज अपने-अपने दिए गए मंडलों में पहुंचे। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी मंडलों के नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों का स्वागत सम्मान किया। सह जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि मंडल स्तर पर विचार विमर्श के बाद 12 व 13 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी तेजबहादुर सिंह जिले की चारों विधानसभा के मंडलों के अपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर उनकी राय लेंगे। सीहोर जिले में कुल 22 मंडल है। इन 22 मंडलो में 1257 बूथ हैं। 12 दिसम्बर को सीहोर में आष्टा और सीहोर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के कार्यकर्ताओं से व 13 दिसम्बर को बुधनी व इछावर विधानसभा के मंडलों के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर उनकी राय ली जायेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *