लुधियाना पहुंचे CM मान:14 स्कूलों में बांटे 115 लैपटॉप,बोले-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिक्षा लेने में होगी मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देर रात लुधियाना पहुंचे। एक निजी समारोह में शिरकत करने के बाद आज सुबह डिजीटल एजुकेशन प्रोग्राम उन्होंने लांच किया। मुख्यमंत्री मान ने पहले चरण में 14 स्कूलों में 115 लैपटॉप दिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित शिक्षा लेने में छात्रों को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल के साथ भी बैठक की। मान ने खुद लैपटॉप चला कर उन्हें चैक भी किया। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम कर रही है। छात्रों को डिजीटल शिक्षा में आगे रखा जाएगा। सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिल रहा डिजिटल शिक्षा का माहौल मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के माहौल में आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए ये लैपटॉप डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के पहले चरण के तहत दिए जा रहे “प्राइम बुक 4जी” लैपटॉप दुनिया के सबसे किफायती लैपटॉपों में से एक हैं, जिन्हें विशेष रूप से विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। लैपटॉप ई.आई, पी.ए.एल. माइंड स्पार्क सॉफ्टवेयर मॉड्यूल से रहैं लैस मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के 14 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिए जा रहे ये लैपटॉप ई.आई., पी.ए.एल. माइंड स्पार्क सॉफ्टवेयर मॉड्यूल से लैस हैं, जो व्यक्तिगत अनुकूल शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि सभी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ये लैपटॉप किफायती और टिकाऊ होने के साथ-साथ सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम, नियंत्रित एक्सेस और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी आधुनिक डिजिटल सुरक्षा मानकों से लैस हैं, जिससे शिक्षण अनुभव सुरक्षित और सुचारू रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *