निमाड़ गोल्ड कप 12 फरवरी से:बड़वानी में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट, MEG बेंगलुरु ने शुरू की प्रैक्टिस

बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी से शुरू होगी। टूर्नामेंट के लिए कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच रही हैं, जिनमें एमईजी बेंगलुरु टीम भी शामिल है, जिसने सोमवार देर रात पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह मैदान में अभ्यास किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। ये टीमें लेंगी भाग भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता पिछले 40 वर्षों से यंग ब्रदर्स आयोजन समिति द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है, जो बड़वानी में फुटबॉल के प्रति उत्साह को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *