फाजिल्का में घर में चोरी करता आरोपी दबोचा:कैमरे से रेकी कर रहे थे लोग; मां बोलीं- नशा करता है, प्लीज छोड़ दो

फाजिल्का जिले के जलालाबाद की बाग कॉलोनी में चोरी करने से पहले ही लोगों ने पकड़ लिया। जब वह मौके पर पकड़ा गया, तो उसने जमीन पर गिरकर ड्रामा करना शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी रमन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार एक युवक उनके घरों में दाखिल हो रहा था। वह घरों से बर्तन, पंखे व अन्य सामान चुरा कर ले जा रहा था। इस बात का उन्हें पता चल गया। जिसके बाद तीसरे दिन उन्होंने वहां पर कैमरा लगाकर रैकी करनी शुरू कर दी। लोगों ने मौके पर ही पकड़ा रमन ने बताया कि आरोपी रोजाना की तरह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए जैसे ही घर में दाखिल होने लगा, तो लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पिटाई के डर से युवक बेहोशी का ड्रामा करने लगा। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की मां बोलीं- कृपया छोड़ दो सूचना मिलने पर युवक की मां भी मौके पर पहुंच गई। उसकी मां ने कहा कि उसका बेटा नशा करता है, कृपया उसे छोड़ दें। लेकिन पुलिस युवक को अस्पताल ले गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *