ऑटो चलाते नजर आई बालोद विधायक संगीता VIDEO:गुंडरदेही MLA कुंवर ने गाया गाना; चुनाव प्रचार के अनोखे अंदाज के वीडियो वायरल

नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। विधायक-मंत्री शहर से गांव की ओर चुनाव प्रचार करने निकल चुके हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में विधायकों के चुनाव प्रचार करने का अंदाज बेहद अनोखा माना जा रहा है। बालोद संजारी विधायक संगीता सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए ऑटो को स्वयं चलाते हुए नजर आ रही हैं तो दूसरी ओर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी मंचों पर छत्तीसगढ़ी गीतों से लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अब इन नेताओं का वीडियो भी क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है। अपने क्षेत्र में स्वयं कार चलाते हुए दौरा करती हैं संगीता संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा अक्सर स्वयं कार चलाते हुए क्षेत्र के दौरे पर नजर आती हैं। गृहणी और भारतीय संस्कृति वेशभूषा में नजर आने वाली विधायक संगीता जब स्वयं कार चलाते हुए निकली हैं तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बहुत प्रभावित होती हैं। लेकिन इन दिनों कांग्रेस नेता संजय चंद्राकर के जिला पंचायत चुनाव में ऑटो चलाते हुए दिखाई देने से चर्चा में है। गाने का मौका कभी नहीं छोड़ते विधायक कुंवर लोकरंग अर्जुन्दा और तमाम छत्तीसगढ़ी फिल्म, छत्तीसगढ़ी एल्बम में काम करने के बाद लोक कलाकार से विधायक बने कुंवर सिंह निषाद कभी भी मंचों पर छत्तीसगढ़ी गीत गुनगुनाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों गुंडरदेही क्षेत्र में कांग्रेस से अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की चुनाव कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में किसी भी गांव चुनाव प्रचार में जाते हैं तो वहां के लोगों को छत्तीसगढ़ी गीत जरूर सुनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *