यूक्रेन का दावा- रूस ने चेर्नोबिल पर ड्रोन अटैक किया:राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- रेडिएशन रोकने के लिए बनाई गई कॉन्क्रीट शील्ड को नुकसान पहुंचा

यूक्रेन के चेर्नोबिल एटॉमिक प्लांट पर गुरुवार रात को ड्रोन हमला हुआ। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस अटैक का आरोप रूस पर लगाया है। ​​​​जेलेंस्की ने कहा कि गुरुवार देर रात विस्फोटकों से लैस एक रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल प्लांट के कॉन्क्रीट से बने सेफ्टी कवच पर हमला किया। जेलेंस्की के मुताबिक, यह हमला तबाह हो चुके पावर रिएक्टर नंबर- 4 पर किया गया। हमले के चलते इमरात में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 1986 में हुए ब्लास्ट के बाद रेडिएशन रोकने के कॉन्क्रीट की एक शील्ड बनाई गई थी। हमले से इसी शील्ड पर नुकसान पहुंचा है। अभी तक रेडिएशन का लेवल बढ़ने की कोई खबर नहीं है। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने VIDEO पोस्ट किया
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें चेर्नोबिल प्लांट की इमारत से तेज रोशनी निकलती दिख रही है। इसके बाद पूरा आसमान धुएं से भर जाता है। इंटरनेशल एटॉमिक एनर्जी ने बताया कि यूक्रेन में रात करीब 2 बजे यह हमला किया गया। 1986 में हुआ था चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में ब्लास्ट
26 अप्रैल 1986 में चेर्नोबिल के न्यूक्लियर पावर प्लांट में ब्लास्ट हुआ था। यहां काम कर रहे 32 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। सैकड़ों कर्मचारी रेडिएशन की चपेट में आ गए थे। तब रूस नहीं सोवियत संघ होता था। इस ब्लास्ट में मारे गए लोगों की सही संख्या आज नहीं नहीं पता चल सकी है। हालांकि, 50 लाख लोग प्लांट में हुए हादसे से निकले रेडिएशन का शिकार बने थे। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से 4,000 से भी अधिक लोगों की मौत हुई। सोवियत संघ ने हमले को छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन स्वीडिश रिपोर्ट आने के बाद विस्फोट की बात मानी गई। सोवियत संघ के बंटवारे के बाद चेर्नोबिल यूक्रेन के हिस्से आ गया था। एक जांच के दौरान हुआ था यह विस्फोट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *