महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप:अब परिचित अश्लील फोटो-वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल, दोस्त भी शामिल

सीकर जिले में 40 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद रेप कर अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद युवक और उसके दोस्त ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी, तब उसका परिचित युवक आया था। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। तब उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। परिवार को आपबीती बताई और थाने में मामला दर्ज करवाया।
यह खबर भी पढ़ें : छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड:वॉशरूम जाते वक्त करता था अश्लील इशारे, शिक्षा विभाग जांच में जुटा सीकर जिले की एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को छात्रा की शिकायत के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। हेडमास्टर स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को बेड टच करता था। इतना ही नहीं वह लड़कियों को अश्लील इशारे भी करता था।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *