फतेहाबाद पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा साइबर ठग:प्राइवेट स्कूल की टीचर से ठगे थे 39 हजार; टेलीग्राम से किया संपर्क

फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के टोंक जिले के गांव सरदारपुरा निवासी तुलसी राम मीणा के रूप में हुई है। आरोपी ने प्राइवेट स्कूल की टीचर से 39 हजार 615 रुपए की ठगी की थी। टेलीग्राम चैनल पर विज्ञापन देखा
भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने भूना क्षेत्र के गांव धौलू निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ ठगी की थी। टीचर ने शिकायत में बताया था कि 20 दिसंबर को टेलीग्राम चैनल पर निवेश के नाम पर विज्ञापन देखकर वह साइबर ठगों के संपर्क में आई। निवेश, जीएसटी के नाम पर भरवाए रुपए आरोपियों द्वारा विभिन्न यूपीआई आईडी के माध्यम से निवेश, जीएसटी एवं विड्रॉअल शुल्क के नाम पर कुल 39 हजार 615 रुपए की ठगी की गई। पीड़िता द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद भूना थाने में 5 जनवरी को केस दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *