मसूरी में ITBP जवान ने फंदे से लटककर किया सुसाइड:यूनिट 14 पिथौरागढ़ में थे तैनात, 2 महीने पहले हुआ था तबादला

उत्तराखंड के मसूरी में आईटीबीपी के जवान ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। जानकारी के अनुसार यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि इससे पहले जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में जवान ने सुसाइड का प्रयास किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *