अजमेर में धमाके के साथ 20 घरों में शॉर्ट सर्किट:टीवी, फ्रिज और वाई-फाई सहित मोबाइल जले, पेड़ काटते समय हुआ हादसा

अजमेर के क्रिश्चियन गंज विकासपुरी क्षेत्र में पेड़ काटते समय डाली तारों पर गिर गई। इस दौरान करीब 20 घरों में शॉर्ट सर्किट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। शॉर्ट सर्किट से 20 घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की ओर से सर्वे किया गया है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है। विकासपुरी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश पाराशर ने बताया कि मंगलवार को उनके क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा घर के बाहर पेड़ कटवाया जा रहा था। तभी पेड़ की डाली टूट कर तारों पर गिर गई। इस दौरान क्षेत्र में अचानक धमाके की आवाज आई और लोग घरों से बाहर आ गए। करीब 20 घरों में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे कई घरों में वाई-फाई, टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान जल गया। मामले की सूचना पर बिजली विभाग के AEN सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है। स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग स्थानीय निवासी अशोक ने बताया कि करीब 1:00 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ था। 20 से ज्यादा घरों में यह शॉर्ट सर्किट से उपकरण जले हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया है। लेकिन अधिकारियों के द्वारा इसकी जिम्मेदारी पड़ोसी पर डाली गई है। अधिकारियों ने साफ कह दिया कि बिना सूचना के पेड़ कटवाया जा रहा था। पड़ोसी के द्वारा ही मुआवजा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *