1 अप्रैल से शुरू होंगी पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं:डीएवीवी में 27 हजार छात्र होंगे शामिल; MBA में पहली बार ‘डिजिटल चेकिंग’

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कोर्सेज के लिए परीक्षा की तैयारी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए, एमकॉम, एमएससी और एमबीए सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा कोर्सेज का टाइम टेबल जारी कर दिया है। चौथे सेमेस्टर की ये परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी और महज 20 दिनों के भीतर संपन्न करा ली जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर को पटरी पर लाने के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार रिजल्ट की डेडलाइन भी तय कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के मुताबिक, पेपर खत्म होते ही कॉपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के तीसरे हफ्ते से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, जिसे 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। कोशिश यही है कि मई के अंत तक चौथे सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए जाएं, ताकि 30 जून तक सभी कोर्सेज का सत्र पूरा हो सके। MBA छात्रों के लिए बड़ी खबर: ऑनलाइन जांची जाएंगी कॉपियां विश्वविद्यालय इस बार एमबीए (दूसरे और चौथे सेमेस्टर) के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब शिक्षकों को कॉपियां मैन्युअली नहीं बल्कि ऑनलाइन जांचनी होंगी। प्रोसेस: छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को स्कैन कर सॉफ्टवेयर के जरिए मूल्यांकनकर्ताओं को भेजा जाएगा। फायदा: मूल्यांकन के साथ ही अंक पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे, जिससे रिजल्ट बनाने में देरी नहीं होगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य पारंपरिक कोर्सेज में भी लागू किया जा सकता है। 10 मार्च तक तय होंगे सेंटर, नियुक्त होंगे आब्जर्वर इस परीक्षा में करीब 27 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 10 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखने के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे ताकि नकल पर पूरी तरह लगाम कसी जा सके। प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल एक नजर में:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *