भिंड में बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी:कुछ केंद्रों पर समय को लेकर बनी भ्रम की स्थिति, तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

भिंड जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। जिलेभर में कुल 19,421 परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना था।
मंगलवार सुबह से ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का माहौल नजर आया। छात्र-छात्राएं समय से पहले अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी रोल नंबर तलाशते दिखे, वहीं शिक्षक प्रवेश पत्रों की जांच करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात स्टाफ द्वारा परीक्षार्थियों की कड़ी सर्चिंग की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की नकल सामग्री परीक्षा कक्ष के भीतर न जा सके। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। 8:30 बजे कक्ष में प्रवेश, 9 बजे गेट बंद
सुबह 8:30 बजे के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के निर्देश दिए गए। बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर भेज दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9 बजे तक खुले रखे गए, इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ केंद्रों पर समय को लेकर बनी भ्रम की स्थिति
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में 9 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया था। वहीं संदीपनी विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह अपनी बेटी को लेकर कुछ देर से पहुंचे। समय को लेकर भ्रम की स्थिति बनी, लेकिन 8:30 बजे के बाद पहुंचने पर भी उनकी बेटी को परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया। पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करता रहा। तहसीलदार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
तहसीलदार रंजीत सिकरवार ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास खड़े लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही वे स्वयं परीक्षा कक्षों में पहुंचे और परीक्षार्थियों की सर्चिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को परीक्षा पूरी तरह नकलमुक्त कराने के निर्देश दिए गए।भिंड जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इंग्लिश विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर के 19,421 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। पेरेंट्स 100 मीटर की दूरी से हटाया
मंगलवार सुबह से ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का माहौल देखने को मिला। निर्धारित समय से पहले छात्र-छात्राएं अपने-अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्रों के बाहर रोल नंबर तलाशते परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र जांचते शिक्षक और सुरक्षा व्यवस्था संभालती पुलिस नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात स्टाफ द्वारा परीक्षार्थियों की कड़ी सर्चिंग की गई। किसी भी तरह की नकल सामग्री अंदर न जाए, इसके लिए प्रवेश से पहले गहन जांच की गई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
सुबह 8:30 बजे के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के निर्देश दिए गए। इसी दौरान जो अभिभावक बच्चों को छोड़ने आए थे, उन्हें परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर हटाया गया। परीक्षा केंद्रों के मेन गेट सुबह 9 बजे तक खुले रखे गए, इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *