दमोह सेंट्रल बैंक में चोरी की कोशिश, आरोपी फरार:अलार्म बजते ही भागा, पुलिस ने दर्ज किया केस

दमोह जिले के हटा स्थित सेंट्रल बैंक में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि बैंक अलार्म बजने और पुलिस के तुरंत मौके पर पहुंचने से किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हो सकी। अलार्म और पुलिस की सतर्कता ने बचाई बैंक की सुरक्षा बैंक कर्मचारियों को चोरी के प्रयास की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी हटा, सुधीर बेगी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस की तत्परता और अलार्म बजने के कारण आरोपी मौके से भाग निकला। एसपी ने किया निरीक्षण, जांच में जुटी टीम मंगलवार सुबह दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी हटा पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। निरीक्षण में पाया गया कि लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई। बैंक की सुरक्षा पर चिंता जताई एसपी सोमवंशी ने बैंक के पीछे के क्षेत्र में सुरक्षा कमजोर होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, लेकिन वे स्पष्ट नहीं हैं, जिससे जांच में चुनौती बनी हुई है। बैंक मैनेजर का बयान सेंट्रल बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक में चोरी का प्रयास हो सकता है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बैंक में ज्यादा नकद नहीं था, केवल करीब साढ़े चार लाख रुपए थे, लेकिन पुलिस की सजगता और नेट कनेक्टिविटी की मदद से एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने जारी रखा इलाके में गश्त पुलिस की टीम पूरे हटा क्षेत्र में सतर्क है। बैंक के पीछे की खिड़की से चोर ने चोरी का प्रयास किया था। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी का सुराग मिलेगा, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *