कोटपूतली में श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकली:श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, फाल्गुन मेले में लगेगा शिविर

कोटपूतली में जय बंशी वाले भक्ति से सेवा शक्ति परिवार द्वारा श्री श्याम निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के जयकारे लगाए। सुबह 10 बजे हरिहर आश्रम से हुई शुरू
समिति अध्यक्ष दिलीप बाबा ने बताया-यात्रा सुबह 10 बजे हरिहर आश्रम से शुरू हुई। निशान हाथों में थामे श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोरीजावाला धर्मशाला पहुंचे। यात्रा का समापन धर्मशाला में हुआ, जहां संतों ने श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। 24 घंटे निशुल्क भंडारा और चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी
समिति ने आगामी फाल्गुन मेले के लिए एक विशेष सेवा शिविर की भी घोषणा की। यह शिविर 20 से 28 फरवरी तक चौंमू पुरोहितान और खाटू-रिंगस रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों के लिए लगाया जाएगा।शिविर में पदयात्रियों के लिए 24 घंटे निःशुल्क भंडारा और चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल संरक्षक अमरसिंह सैनी, अध्यक्ष बंशीलाल सैनी, व्यवस्थापक सुनील मित्तल, सुशील मित्तल, कैलाश तंवर, रामप्रताप सैनी, दीपक गुप्ता, डॉ. प्रवीण सिरोहा, सोहनलाल सैनी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, शिव बंसल, केदार बंसल, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी, पत्रकार धर्मवीर कुमावत, बिल्लूराम सैनी, हेमंत गुप्ता, मनीष सैनी, अनिल भगत, सुनील कटारिया, लख्मीचंद कटारिया, रघुवीर सैनी और सुगन सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्याम भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *