विराट हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता का दिया संदेश:सर्वसमाज के लोग उमड़े, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत-सत्कार

डीग जिले के जनूथर कस्बे में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सर्व समाज के महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां शारदे और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक समरसता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसके पश्चात शोभायात्राएं निकाली गईं। समाज में एकजुटता पर दिया जोर
कस्बा जनूथर के भूतेश्वर मंदिर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कुटुंब उद्बोधन, परस्पर सौहार्द, प्रेम, एकता, अखंडता और परिवार व समाज में एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक व पारिवारिक समरसता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित व्यवहार परिमार्जन पर प्रवचन दिए और हिंदू संगठन का संदेश दिया।
वक्ताओं ने प्राकृतिक जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और शादियों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने जैसे विषयों पर भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कस्बा के गौसेवक दल, जिसमें विवेक, प्रताप सिंह और गोविंद सिंह शामिल थे, को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *