मरवाही पुलिस ने 70 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया:साल्हेकोटा में घेराबंदी कर मुंगेली से MP ले जाए जा रहे थे, तस्करों की तलाश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने 70 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। मरवाही थाना पुलिस ने साल्हेकोटा इलाके में घेराबंदी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों के झुंड को मुंगेली से पहाड़ी रास्तों के जरिए मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है। मरवाही थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साल्हेकोटा में इन्हें रोका। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनके पास पशु परिवहन के कोई वैध कागजात नहीं थे। कलेक्टर की अधिसूचना के तहत भी कोई अनुमति पत्र नहीं मिला। इसके अलावा, आरोपियों के पास अंतर्राज्यीय सीमा पार करने का भी कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *