इछावर भेरुदा मार्ग पर चलती कार में लगी आग:नादान घाट के पास हुई घटना, यात्री सुरक्षित; कूदकर अपनी जान बचाई

सीहोर जिले के इछावर भेरुदा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना नादान घाट के पास हुई। आग लगने के बाद कार सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन टीम के विलंब से पहुंचने के कारण कार को काफी नुकसान हुआ और वह पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद मार्ग पर दोनों ओर से आ रहे वाहन रुक गए और कई लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। यह भी ज्ञात नहीं हो पाया है कि कार में कौन लोग सवार थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *