पाना देवी कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वाध्याय, योग से खुशहाल जीवन को लेकर की चर्चा

कोटपूतली के पाना देवी राजकीय कन्या कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दूसरे सत्र में पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हरीश गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. हरीश गुर्जर ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाध्याय और योग खुशहाल जीवन के आधार हैं। उन्होंने योग को मानव चेतना और सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वास्थ्य और पशुपालन से जुड़ी संक्रामक बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. गुर्जर ने पशुओं से मनुष्य में फैलने वाली बीमारियों से सावधानी बरतने और आवश्यक टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही रेबीज सहित विभिन्न बीमारियों के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं की काउंसलिंग करते हुए अध्ययन में एकाग्रता बढ़ाने, तनाव से बचने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उपयोगी टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. भावना चौधरी और इकाई प्रभारी सहायक प्रोफेसर यामिनी यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. हरीश कुमार का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रिया खंगरावत ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. बिशंबर दयाल, प्रो. कमलेश यादव, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विमल यादव, प्रो. प्रतिभा पोषवाल, प्रो. चंद्र प्रभा सहित कई स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *