रेवाड़ी की महिला की राजस्थान में बनी फेक आईडी:एडिट कर इंस्टा पर डाले अश्लील वीडियो-फोटो, आपत्तिजनकन और अश्लील कमेंट भी किए, गिरफ्तार

राजस्थान के युवक ने रेवाड़ी की महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बना ली। आरोपी ने एडिट कर महिला के अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए। अलग अलग आईडी से महिला को व्यक्तिगत रूप से मैसेज भेजे और अश्लील और आपत्तिजनकन मैसेज किए। साइबर पुलिस ने राजस्थान अलवर के गांव धीरधोका निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। 10 जनवरी को दी थी शिकायत महिला ने 10 जनवरी को साइबर पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वह अपनी इंस्टा पर अपनी रील पोस्ट करती थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फेक आईडी बना ली। जिस पर उसके वीडियो और फोटो से छेड़छाड़ कर उसके नाम से अश्लील पोस्ट की जा रही है।
अश्लील कमेंट करने का आरोप महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके पास अलग अलग आईडी से मैसेज करता है। उसकी आईडी पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करता है। जिससे परेशान होकर उसने अपनी आईडी से सभी पोस्ट डिलीट कर दी। महिला से फर्जी आईडी से की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे। केस दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस ने राजस्थान के धीरधोका निवासी एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *