कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट लिफ्ट का हुक टूटा:नीचे दबने से मजदूर सहित 2 की मौत,मजदूर अपने परिवार के साथ सीकर में काम करने आया था

सीकर शहर में जयपुर-झुंझुनूं बापयास पर स्कूल की कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट लिफ्ट का हूक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट के नीचे दबने से एक मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शव का पोस्टमार्टम होगा। उद्योग नगर पुलिस थाने के SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि जयपुर-झुंझुनू बायपास पर नोजगे स्कूल की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए वहां पर सीमेंट को ऊपर ले जाने के लिए एक लिफ्ट लगाई हुई थी। आज अचानक लिफ्ट का हुक टूट गया। ऐसे में उसके नीचे आने से सूरज (36) पुत्र भंवरलाल निवासी मध्य प्रदेश और सुभाष (42) पुत्र किशन निवासी परसरामपुरा,नवलगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूरज मध्य प्रदेश से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सीकर में मजदूरी का काम करने के लिए आया था। जबकि मृतक सुभाष स्कूल में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूरज के एक लड़की और दो लड़के हैं। सुभाष के चार संतान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *