करणी माता की महिमा पर बन रही फिल्म ‘करणा’:जयपुर के एक्टर्स को मिला मौका, देशनोक में शूटिंग कर रहे; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

राजस्थान की लोकआस्था और संस्कृति की प्रतीक करणी माता की महिमा पर आधारित राजस्थानी फिल्म ‘करणा’ की शूटिंग मंगलवार से बीकानेर जिले के देशनोक एवं अंबासर गांव में शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसमें अधिकांश कलाकार जयपुर से है और इसमें हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजस्थान के जाने-माने निर्देशक हेमंत सीरवी कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड जीत चुकी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता राणा के साथ राजस्थानी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार हर्षित माथुर, भंवर सिंह शेखावत, अमन सिंह राठौर, दीपेंद्र सिंह, शर्मिष्ठा मकवाना, किशन सिंह, सपना शर्मा और कुमार श्याम नजर आएंगे। जयपुर सहित प्रदेश के कई कलाकार इस फिल्म के लिए देशनोक में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर अनुज कुमार हैं, जबकि सहायक निर्देशक कन्हैया पाराशर हैं। निर्देशक हेमंत सीरवी ने बताया कि ‘करणा’ को बड़े स्तर और भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए राजस्थान के श्रेष्ठ कलाकारों का चयन किया गया है और बड़े बजट के चलते फिल्म की शूटिंग 3 से 4 शेड्यूल में पूरी की जाएगी। अभिनेत्री सुष्मिता राणा ने बताया कि यह फिल्म वर्तमान समय में मां करणी की शिक्षाओं, सेवा भाव, सत्व और प्रकृति संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाएगी। फिल्म के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन प्रोड्यूसर गोपीचंद मेघवाल के अनुसार देशनोक और अंबासर के स्थानीय लोगों में फिल्म की शूटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पर पहुंचकर कलाकारों और टीम को देख रहे हैं। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *