पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंचीं:संत के दर्शन कर बोलीं- अब नए लोग आ गए; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे साथ

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जोधपुर पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे। एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया और दो मिनट तक बात की। उनके हालचाल पूछे। किसी बात को लेकर वसुंधरा ने कहा कि अब नए लोग आ गए हैं। हालांकि उन्होंने किस संदर्भ में ये कहा ये स्पष्ट नहीं हो सका। इस मुलाकात के बाद वसुंधरा जालोर के लिए रवाना हो गई। बता दें कि वसुंधरा राजे जालोर में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचीं। यहां से सड़क मार्ग के जरिए जालोर के लिए रवाना हुई हैं। फ्लाइट में उनके साथ गजेंद्र सिंह शेखावत भी जोधपुर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *