हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, हंगामे के बाद चार गिरफ्तार:ग्वालियर में गौ सेवकों ने जताई गौवंश की हड्डियों की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

ग्वालियर में सोमवार देर रात हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। गौ सेवकों ने ट्रक को रोककर उसमें भारी मात्रा में हड्डियां मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया और चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक सेवा नगर से शिवपुरी की ओर जा रहा था, तभी गौ सेवकों को संदेह हुआ और उन्होंने ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में हड्डियां मिलीं, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पुलिस ने जब्त किया ट्रक सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हड्डियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हडि्डयां किसकी हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि मामला अवैध परिवहन से जुड़ा है या नहीं। चार लोगों पर मामला दर्ज शिकायतकर्ता पंकज ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ खान, शाहरुख खान, अनवर खान और अरमान खान के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तनाव की स्थिति रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *