जालोर जिले में 6 नए राजस्व गांव घोषित:राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना; जिला कलेक्टर ने दी जानकारी

राज्य सरकार ने शुक्रवार को जालोर जिले में 6 नए राजस्व गांवों की अधिसूचना जारी की है। सांचौर तहसील के मूल राजस्व ग्राम सरवाना में से सुजानगढ़ व मूल राजस्व ग्राम भुवाना में से भीखाजी नगर, चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम डूंगरी में से कुराड़ो की ढाणी व पीथाबेरी, मूल राजस्व ग्राम खेजड़ियाली में से हिंगलाज नगर तथा रानीवाड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम करवाड़ा में से जंभेश्वर नगर बी-ढाणी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया है। जिला कलक्टर प्रदीप के. गवांडे ने बताया- राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम सुजानगढ़ का क्षेत्रफल 567.262 हेक्टेयर, भीखाजी नगर का क्षेत्रफल 219.40 हेक्टेयर, कुराड़ों की ढाणी का क्षेत्रफल 448.33 हेक्टेयर, हिंगलाज नगर का क्षेत्रफल 948.6004 हेक्टेयर, पीथाबेरी का क्षेत्रफल 938.40 हेक्टेयर एवं जंभेश्वर नगर बी-ढाणी का क्षेत्रफल 522.48 हेक्टेयर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *