प्रतापगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने बालिकाओं को दी ट्रेनिंग:राजकॉप एप और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया, साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए

प्रतापगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने मंगलवार को राजकीय जनजाति बालिका बहुउद्देशीय छात्रावास में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया। साइबर अपराध के बारे में बताया
यूनिट ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या प्रतापगढ़ जिला साइबर हेल्पलाइन नंबर 9257749686 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। मोबाइल फोन में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया
इसके अतिरिक्त, सभी बालिकाओं के मोबाइल फोन में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए संचालित ‘नीड हेल्प’ ऐप के बारे में भी बताया गया। इस ऐप का उपयोग अपराध या किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *