कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी: राठौड़:कहा- संगठन स्तर पर होता है निर्माण, भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत

चूरू में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के चुने जाने के बाद रतननगर बाइपास पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार नारेबाजी की और सैकड़ों वाहनों का काफिला राठौड़ के आवास तक पहुंचा। राठौड़ के आवास पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ नेताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उत्साह, जोश और संगठन के प्रति प्रेम देखकर वे आनंदित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और पार्टी में कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया संगठन स्तर पर की जाती है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, रतननगर नगरपालिका चेयरमैन निकिता गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राठौड़ और सहारण का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भरा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *