युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड:कुछ दिन से था परेशान, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

धौलपुर जिले के दिहौली थाना क्षेत्र स्थित हरकंद का पुरा गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत होने के बाद उसके शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। परिजनों ने बताया कि मनीष (22) पुत्र श्रीपति कोली निवासी हरकंद का पुरा कुछ दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। शुक्रवार को युवक गांव में घूम कर घर पहुंचा, जहां उसने घर में लगी टीन में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आस पास के लोगों ने युवक को फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक को फंदे से उतारकर ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करते हुए शव अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था। जो कुछ दिनों से परेशान था। युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारण को जानने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *