‘द मणिपुर डायरी’ फिल्म डायरेक्टर बोले- मैं आतंकवादी हूं क्या?:माघ मेला प्रशासन ने सनोज मिश्र को ट्रेलर लॉन्चिंग की नहीं दी परमिशन

महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर आज प्रयागराज माघ मेले में लॉन्च करेंगी। लेकिन माघ मेला प्रशासन ने फिल्म के ट्रेलर के लॉन्चिंग की परमिशन नहीं दी। प्रशासन ने कहा- पुलिस विभाग की जो रिपोर्ट आई है। उस हिसाब से अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए आपको परिमशन नहीं मिल पाएगी। 15 फरवरी के बाद उस समय भीड़ कम होगी। तब आपको परमिशन मिल जाएगा। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र ने कहा- कोई बात नहीं, मुझे नहीं चाहिए। मैं कल सीएम साहब से बात करूंगा। क्या रिपोर्ट मेरे खिलाफ आई है। मैं क्या आतंकवादी हूं। मैं देश के लिए काम कर रहा हूं। सनातन धर्म के लिए काम कर रहा हूं। ये तो बहुत गलत है। मोनालिसा ने जारी किया वीडियो, बोलीं- 10 फरवरी को प्रयागराज आ रही महाकुंभ में चर्चा में आईं मोनालिसा ने एक दिन पहले अपना वीडियो जारी करके कहा- आज मैं प्रयागराज आ रही हूं। फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा- एक साल पहले गंगा मइया और आप सभी के आशीर्वाद से मैं यहां तक आई हूं। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। फिल्म डायरेक्टर बोले- मैं सनातन के लिए काम कर रहा हूं
‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्र ने कहा- मैंने जो कैंपस चुना है वहां 2 आदमी से ज्यादा नहीं मिलेगा। केवल मीडिया के लोग आएंगे। 50 आदमी से ज्यादा नहीं आएंगे। मैं तो इसलिए आ रहा हूं कि मैंने एक साल पहले यहीं से शुरूआत की थी। एक बंजारन लड़की को ट्रेनिंग देकर फिल्म में लेकर आया हूं। मुझे 15 फरवरी के बाद परमिशन मिलेगा तो मैं दुबई में प्रोग्राम कर लूंगा। यहां तो सब कुछ उखड़ गया है। टेंट भी उखड़ गया है। काफी श्रद्धालु जा चुके हैं। मुझे परमिशन न मिलना दुर्भाग्य है। मेरी टीम के टिकट हो चुके हैं। ये किसकी वजह से हो रहा है। मुझे ये नहीं पता। ये मेरे साथ गलत हैं और मेरी टीम के साथ गलत है। अब जानिए कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं… मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। तभी से उसके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी। मोनालिसा ने कहा- मुझे वहां अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर वहा महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थी। अब पढ़िए मोनालिसा को ब्रेक देने वाले सनोज मिश्रा के बारे में सनोज मिश्रा ने बताया- ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ पर मैं पहले से काम कर रहा था। उसी दौरान प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ। वहीं मुझे मोनालिसा के बारे में पता चला और उनकी तकलीफों की कहानी सुनने को मिली। भीड़ इतनी अधिक थी कि वहां लोग सिर्फ सेल्फी और वीडियो बनाने में लगे रहते थे। इस वजह से उनका सारा काम-धंधा बंद हो गया। रोजगार भी छिन गया और साथ ही कई तरह की अफवाहें और डर भी पैदा हो गए थे। यहां तक कि कोई उठा ले जाएगा, ऐसी बातें होने लगी थीं। इसके बाद मैंने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *