शाजापुर में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दंपती घायल:जमलाय गांव के पास भैंस को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसा ग्राम जमलाय के पास हुआ, जब अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गांव लौटते समय सामने आ गई भैंस जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदा निवासी रमेश अपनी पत्नी सौरम बाई के साथ बाइक से गुलावता से अपने गांव लौट रहे थे। जमलाय के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। पति-पत्नी घायल, बाइक क्षतिग्रस्त हादसे में रमेश और उनकी पत्नी दोनों को चोटें आईं। वहीं बाइक का अगला हिस्सा भी टूट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल दंपती को मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। आवारा पशुओं से बढ़ रहा खतरा ग्रामीण गोविंद ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़क पर घूमने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर पशुओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *