विदिशा में सूने मकान में चोरी, तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार:सोने की अंगूठी समेत 72 हजार का सामान बरामद

विदिशा पुलिस ने शंकर नगर क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹72 हजार का चोरी का सामान (मशर्रुका) बरामद किया है, जिसमें एक सोने की अंगूठी और नकदी शामिल है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में, सोमवार को पुलिस ने गल्ला मंडी रोड, बरईपुरा क्षेत्र से आरोपी जफर खॉ (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। यह चोरी 7 अक्टूबर 2025 को शंकर नगर क्षेत्र में एक सूने मकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और ₹50 हजार नकद चुरा लिए थे। चोरी हुए सामान में सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमकी, टॉप्स, नथ, रानी हार, गले का हार और सोने की चेन शामिल थीं। 72 हजार का सामान बरामद
पुलिस ने केस दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 है, और ₹2,000 नकद बरामद किए हैं। कुल बरामद मशर्रुके की कीमत ₹72,000 है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज सहित पुलिस टीम के सदस्य जितेन्द्र खटीक, विजय गुप्ता, संजय डांगी, धर्मेश बर्थे, अमित सक्सेना और नवरत्न सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *