सागर में ड्रिलिंग वर्कर ने लगाया फंदा:लोगों पर था 1.5 लाख का उधार, नहीं कर रहे थे वापस; मौत से पहले भेजी रिकॉर्डिंग

सागर के काकागंज वार्ड में रहने वाले 45 वर्षीय देवेंद्र कोरी ने सोमवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मामला जांच में लिया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर मृतक को पैसों के लेनदेन में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई पूरन कोरी ने बताया कि देवेंद्र ने कुछ लोगों को करीब डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। लेकिन वे लोग पैसे वापस नहीं लौटा रहे थे। इसी बात को लेकर देवेंद्र काफी समय से परेशान चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड से पहले भेजी रिकॉर्डिंग पूरन ने बताया कि सुसाइड करने से पहले देवेंद्र ने कुछ वॉइस रिकॉर्डिंग भी भेजी हैं। इनमें वह पैसे वापस देने की बात कह रहा है। साथ ही रात में सुसाइड करने का जिक्र भी कर रहा है। भाई ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ड्रिलिंग मशीन पर करता था काम जानकारी के अनुसार, देवेंद्र कोरी मूल रूप से मेनपानी का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ समय से परिवार के साथ काकागंज वार्ड में रह रहा था। वह प्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का काम करता था। सोमवार रात जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देवेंद्र फंदे पर झूलता मिला। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *