यूट्यूबर युवती ने पिता का हंसिया से काटा गला, मौत:कैरेक्टर पर सवाल उठाने से भड़की; ट्रैवल करते हुए वीडियो बनाया करती थी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक यूट्यूबर ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती में रहने वाले अशोक कुमार केवट (55) की 3 बेटियां थी। जो 8 साल से पिता से अलग रह रही थी। आरोप है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके बाद सब अलग रहने चल दिए थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार (9 जनवरी) को पत्नी-बेटियां जमीन का हिस्सा लेने गांव आई थी। रात 2 बजे विवाद होने पर पिता ने बड़ी बेटी को अपशब्द कहा जिसके बाद विवाद हो गया। गुस्से में उसने हसिया से पिता का गला काट दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। मर्डर की आरोपी गीता केवट (27) पर एक शिक्षाकर्मी के निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने का आरोप भी लगा है। पत्नी और 3 बेटियां अलग रहती थी मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी और तीन बेटियां पिछले 8 सालों से कोरबा के आदिले चौक में अलग रहती थीं। उनकी दो बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है। 9 फरवरी को अशोक की पत्नी और तीनों बेटियां जमीन के मुआवजे का पैसे लेने गांव आई थीं और वहीं रुकी हुई थीं। रात 2 बजे अशोक का अपनी बड़ी बेटी गीता केवट (27) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने बेटी को अपशब्द कह दिया। मृतका बोली- पिता को मार दिया अपशब्द सुनते ही विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखी हसिया से अपने पिता का गला काट दिया। हत्या करने के बाद गीता खुद घर से बाहर निकली और अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। खून से लतपथ पड़ा था शव मृतक अशोक केवट के भाई संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गीता के बताने पर जब वे घर के अंदर गए, तो अशोक खून से लथपथ मृत पड़े थे। पुलिस के अनुसार, मृतक अशोक केवट आदतन शराबी था। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही पत्नी और बच्चे कोरबा में अलग रहते थे। अशोक अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर भी सवाल उठाता था, जिससे वे काफी परेशान थीं। यह भी हत्या का एक संभावित कारण बताया जा रहा है। हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। यूट्यूब पर वीडियो डालती थी युवती गीता केवट (27) यूट्यूब पर और सोशल मीडिया में एक्टिव थी। वह अक्सर वीडियो डाला करती थी। कुछ दिन पहले उसने एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। जिसमें उसने बताया कि वह लड़का उससे मिलने आया है। युवक पेशे से शिक्षाकर्मी में था। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की थी। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को मार-डाला: मर्डर में मां भी मददगार, नाक-सीने पर मारे मुक्के, 28 जगहों पर चोट, कसाई का करता था काम रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। सौतेला पिता पिछले 15 दिनों से बच्चे के नाक-सीने पर मुक्के से मार रहा था। पिता की मार से बच्चे की तड़प-तड़पकर जान गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *