लुधियाना के व्यस्त पार्क प्लाजा फ्लाईओवर पर देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ सवारियों से भरी एक PRTC की बस ने आगे खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वह डिवाइडर पर लगे पोल को तोड़ते हुए बीच में जा घुसी। रिफ्लेक्टर लगा रही थी स्कार्पियो, पीछे से आई बस जानकारी के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर खड़ी थी और वहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के रिफ्लेक्टर लगाने का काम चल रहा था। काम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ी के आसपास बम्बू भी लगाए गए थे ताकि आने-जाने वाले वाहनों को संकेत मिल सके। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार PRTC बस ने खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार, बाल-बाल बची जान हादसे के वक्त बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। टक्कर के बाद कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक भिड़ंत के बावजूद किसी की जान नहीं गई और बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि रिफ्लेक्टर का काम नियमानुसार चल रहा था लेकिन बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर की दलील: साथ आ रही गाड़ी के कारण नहीं लगी ब्रेक मामले को लेकर बस ड्राइवर का अपना पक्ष रखते कहा वह बस को 40 किमी/घंटा की नियंत्रित रफ्तार में चला रहा था। अचानक दूसरी साइड से एक कार सामने आ गई।
आगे सड़क पर काम के लिए बम्बू लगे होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। सही समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण बस सीधे स्कार्पियो से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है लोगो की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।


