झालावाड़ शहर के विभिन्न इलाकों में 11 फरवरी को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ ने बताया कि यह व्यवधान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। निगम के अनुसार, 220 केवी ज्योति नगर, झालावाड़ पर स्थापित 33 केवी बे (Bay) पर आवश्यक तकनीकी रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी मेंटेनेंस के कारण विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ से जुड़े कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें आनंद विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, कुम्हार मोहल्ला, बंदूक वाली गली और सत्यनारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर से निकलने वाले 11 केवी ओल्ड मेडिकल और मंगलपुरा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


