बठिंडा में मामूली कहासुनी में युवक की हत्या:प्रवासी मजदूरों ने लात-घूसों से पीटा, नाले में गिराकर मुंह पानी में डुबोया, तीन पर केस

बठिंडा के कोटशमीर गांव में प्रवासी मजदूरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। यह वारदात एक मामूली झगड़े के बाद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार हैं। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जसपाल के भाई कृष्ण ने पुलिस को बताया कि शाम को जसपाल घर से बाहर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन व्यक्ति मिले जो शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब जसपाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके बीच कहासुनी हो गई।
तीनों आरोपियों ने लातों से पीटा कृष्ण के अनुसार, तीनों आरोपियों ने जसपाल को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने हाथों और लातों से मारकर उसे पास के पानी वाले खाल (छोटी नहर) में गिरा दिया और उसके ऊपर बैठ गए, जिससे जसपाल की मौत हो गई। कृष्ण ने यह भी बताया कि जसपाल की चार बेटियां और एक बेटा है, और परिवार की आय का कोई साधन नहीं है। उसकी एक बेटी की शादी तय थी। कृष्ण ने बताया कि तीनों आरोपी प्रवासी मजदूर हैं और कोटशमीर में चहल की फैक्ट्री में काम करते हैं। जांच में जुटी पुलिस बठिंडा रूरल के डीएसपी हरिंदर सरां ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जसपाल सिंह उर्फ कद्दू निवासी कोटशमीर की मौत की सूचना मिली थी, जिसका शव मोर्चरी में रखा है। मौके पर जाकर और मृतक के पिता के बयान दर्ज करने के बाद यह सामने आया। मामूली बहस में वारदात डीएसपी सरां के मुताबिक, कोटशमीर की एक फैक्ट्री में पवन, ओमप्रकाश और सुमित नामक तीन मजदूर काम करते हैं। ये लोग गांव में राशन लेने आते-जाते रहते हैं। घटना के दिन उन्होंने ऊंची आवाज में गाली-गलौज की, जिस पर जसपाल सिंह उर्फ कद्दू ने आपत्ति जताई कि आसपास बेटियों और बहनों के घर हैं। इसी बात पर बहस हुई और फिर लड़ाई शुरू हो गई। पानी में दम घुटने से मौत
आरोपियों ने जसपाल को पास के नाले में धकेल दिया और उसके ऊपर बैठ गए। वे बार-बार उसका मुंह पानी में डुबोते रहे, जिससे पानी अंदर जाने से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। एम्स ले जाते समय तोड़ा दम परिवारिक मेंबरों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसको एम्स अस्पताल रेफर किया तो रस्ते में उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *